जिंदगी

जिंदगी की इस उमड़ती आग में,
कब से मुरझाते हुए इस बाग में,
प्यार का पौधा लगाने आ गया हूँ,
लो पुनः मैं गीत गाने आ गया हूँ।

फूल मुरझाए हुए भी हंस दिए,
टहनियां सूखी हरी होने लगीं,
कोपलों को भोर सा मैं भा गया हूँ,
लो पुनः मैं गीत गाने आ गया हूँ।

डॉ उदय प्रताप सिंह 'अर्णव'

Comments

Popular posts from this blog

श्री राम : कृपा निधान

मन उदास है

तिरंगा